अंबिकापुर 28 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर प्रदेश के सभी जिलों के सम्बद्ध संगठनों द्वारा 28 एवं 29 जनवरी को सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारियों द्वारा अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन कार्य किया। पहले दिन प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला सरगुजा अम्बिकापुर के स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, शिक्षा विभाग, पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर, पंचायत विभाग, वन विभाग, पशु विभाग, सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग, कलेक्ट्रेट, आबकारी विभाग, आदिवासी विभाग, तहसील के अंतर्गत कार्यरत् संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों व कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी लगाकर अपना कार्य किया गया एवं मुख्यमंत्री को न्याय अभियान के तहत् ट्विटर के माध्यम से ट्विट कर मांग को पूरा करने हेतु अनुरोध किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, उपाध्यक्ष सुधीर राणा, जिला संयोजक कमलेश सोनी, अजय शुक्ला, सचिव संजय यादव, राकेश पुरी, कोषाध्यक्ष संतोष दुबे, चन्द्रशेखर सराफ, एनपी गुप्ता, अम्बिकापुर ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष दुबे, लखनपुर ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिसोदिया, उदयपुर ब्लॉक अध्यक्ष बजरंग दास, लुण्ड्रा ब्लॉक अध्यक्ष विजय गुप्ता, मुनीम सिंह, बतौली ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, सीतापुर ब्लॉक अध्यक्ष देवीदयाल चैधरी, सचिव निरज सोनी, मैनपाट ब्लॉक अध्यक्ष बासु कुमार, अर्चना पैकरा, मनोज धुर्वे, अजय पटेल, आरपी त्रिपाठी, विनोद शुक्ला, सरस्वती सोनी, नवरंग लाल, पूनम गुप्ता, नवीन कश्यप, दुर्गा हलधर, हिमांशु, संदीप गुप्ता, मक्सूद अहमद, प्रिती गुप्ता, सुमन श्रीवास्तव, मीना श्रीवास्तव, वाईके किण्डो एवं अन्य विभागों के सभी कर्मचारियों ने समर्थन करते हुए भाग लिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur