गया , 28 जनवरी 2022 (ए)। गया में सेना का माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट शुक्रवार सुबह क्रैश हो गया। एयरक्राफ्ट क्रैश होकर एक खेत में गिरा, जिससे इसका एक पहिया क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें सवार दो जवानों को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला। एयरक्राफ्ट गिरते ही बड़ी संख्या में वहां पर भीड़ जुट गई। एयरक्राफ्ट बोधगया इलाके के सबदलह बिगहा गांव में गिरा। क्रैश होने की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही आर्मी के जवान मौके पर पहुंच गए। इसके बाद एक घंटे के भीतर एयरक्राफ्ट के सभी पार्ट खोलकर ले गए। एयरक्राफ्ट की डिजाइन इस तरीके से की जाती है कि किसी तरह की अनहोनी की स्थिति में जान-माल का नुकसान नहीं हो।माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट को कम ऊंचाई पर ही ट्रेनिंग दी जाती है। हादसे के बाद एयरक्राफ्ट के पास बड़ी संख्या में लोग जुट गए। नजदीक जाने पर दो लोग उसमें फंसे हुए दिखे। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला।
Check Also
नई दिल्ली@पश्चिम बंगाल का नाम पश्चिम बंग होगा,9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव आएगा
Share नई दिल्ली,23 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंगा’ किया जाएगा। मुख्यमंत्री …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur