Breaking News

अंबिकापुर,@जिले के 4 जनपदों पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए भाजपा का कब्जा

Share

अंबिकापुर,05 मार्च 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले में पहले चरण में चार जनपदों में बुधवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो गयी। जनपद कार्यालय लखनपुर,लुण्ड्रा, बतौली व सीतापुर में पूरे दिन गहमागहमी की स्थिति रही। इन चारों जनपदों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा रहा। लखनपुर से शशिकला, लुण्ड्रा से कृष्णा पावले,बतौली से अनीता तिर्की व सीतापुर से स्नेहलता टोप्पो अध्यक्ष चुने गए हैं।
सरगुजा जिले के लखनपुर जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को भाजपा से पर्यवेक्षक ललन प्रताप सिंह के उपस्थिति में जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज सहित पार्टी पदाधिकारी की मनसा अनुरूप क्षेत्र के 18 जनपद सदस्यों के सर्व सहमति से जनपद अध्यक्ष शशि कला सिंह और जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े चुने गए हैं। वहीं जनपद पंचायत लुण्ड्रा में पीठासीन एवं सह पीठासीन अधिकारी ने निर्वाचन में शामिल सभी जनपद सदस्यों की सहमति से चुनाव प्रक्रिया सुबह 11 बजे से प्रारंभ की गई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थी ने अपनी दावेदारी पेश की। जिसमें कुसुम के पक्ष में 6 मत, तो वहीं कृष्णा पावले के पक्ष में 11 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। वहीं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के लिए कंचन जायसवाल निर्विरोध चुनी गई। वहीं जनपद पंचायत बतौली से अध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थी ने दावेदारी पेश की जिसमें लीलावती सिंह को 4 मत एवं अनिता तिर्की को 11 मत पाकर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुई। वहीं उपाध्यक्ष पद पर मंजू गुप्ता निर्विरोध चुनीं गई। इसी प्रकार जनपद पंचायत सीतापुर से अध्यक्ष पद पर स्नेहलता टोप्पो एवं उपाध्यक्ष पद पर अनिल अग्रवाल निर्विरोध चुने गए।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply