Breaking News

अंबिकापुर,@बजट में सरगुजा में साइंस पार्क की स्थाना का है बजट में प्रावधान

Share

अंबिकापुर,03 मार्च 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सोमवार को वर्ष 2025-16 बजट पेश किया गया। बजट में सरगुजा संभाग में शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम यातायात योजना, सरगुजा में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठ, अंबिकापुर इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन निर्माण का प्रावधान, रगुजा में बांस की खेती के लिए 10 करोड़ का प्रावधान, जशपुर पर्यटन सर्किट में तातापानी, सेमरसोत अभ्यारण्य व मैनपाट भी शामिल, बलरामपुर में प्रयास आवासीय विद्यालय हेतु 20 करोड़, सरगुजा में साइंस पार्क की स्थापना सहित अन्य प्रवधान किया गया है। इस बजट पर भाजपा व कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह बजट राज्य को तेजी से विकास के पथ पर ले जाते हुए 2030 के लक्ष्य की ओर अग्रसर करने का संकल्प है तथा यह राज्य का रजत जयंती बजट और अब तक सबसे बड़ा बजट है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 के बजट में छत्तीसगढ़ सरकार ने कई प्रमुख घोषणाओं को पूरा करने के लिए भी बजट में प्रावधान किया है, अपने बजट में व्यापारियों को राहत देने के उद्देश्य से करके बोझ को कम, ई वे बिल सीमा ?50000 से बढ़ाकर एक लाख रुपए, 25000 तक की वैट देनदारी को माफ और अचल संपत्ति लेनदेन पर स्टांप शुल्क उपकर हटा दिया गया है। कृषक उन्नति योजना के लिए राशि 10 हजार करोड़, प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना, 5 एचपी तक के कृषि पंपों को मुफ्त बिजली आपूर्ति सहित अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं को पूरा करने के लिए इस बजट में प्रावधान किया गया है।
अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि पिछले वर्ष का बजट गरीब युवा अन्नदाता और नारी पर केंद्रित था और इस बजट का उद्देश्य गुड गवर्नेंस, एक्सीलरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्कचर, टेक्नोलॉजी और इंडस्टि्रयल ग्रोथ है ताकि जीवाइएएन को जीएटीआई के माध्यम से आगे बढ़ाना है। जिससे इस वर्ष राज्य को प्रगति के पथ पर और आगे ले जाया जा सके। इस बजट को राज्य के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से बेहद प्रभावशाली करार देते हुए उन्होंने कहा कि इस बजट से शासन में सुधार, बेहतर सेवा वितरण की सुविधा, नागरिक सहभागिता को बढ़ाना, पारदर्शिता, जवाबदेह और समावेशी शासन के ढांचे का निर्माण होगा।
लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि यह बजट आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने, रोजगार के अवसर पैदा करने, सडक, पूल, सार्वजनिक परिवहन सहित अधोसंरचना विकास की परियोजनाओं में निवेश बढ़ाने वाला बजट है, निश्चित रूप से इस बजट से राज्य का चौमुखी विकास होगा एवं सरकार की कई प्रमुख घोषणाओं को पूरा किया जाएगा।
सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने बजट को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए कहा कि नई पहल के लिए इसमें प्रावधान किया गया है, मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना बस्तर और सरगुजा के दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल टावर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए वीजीएफ के माध्यम से प्रावधान है, ग्राम पंचायत से ब्लॉक और जिला स्तर पर सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रावधान है।
बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष एवं ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि यह बजट राज्य के अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, वर्ष 2025 26 के बजट में 10 नई योजनाओं की घोषणा की गई है, मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना, मुख्यमंत्री परिवहन योजना, मुख्यमंत्री बाईपास एवं रिंग रोड निर्माण योजना, मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना, मुख्यमंत्री गवर्नेंस फैलोशिप, सियान केयर योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, अटल सिंचाई योजना, छात्र स्टार्टअप एवं नवाचार नीति तथा राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज के साथ छात्र कौशल कार्यक्रम और वित्तीय निवेश प्रशिक्षण योजना शामिल है।
कैट के अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी ने बताया कि इस बजट में सभी के लिए कुछ न कुछ है। मुख्यमंत्री रिंग रोड योजना से तथा नवीन सडकों के निर्माण के लिए बजट में प्रावधान होने से सडकों की दशा सुधारने में मदद मिलेगी और इससे ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री को फायदा होगा। उद्योगों में बढ़ती चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु औद्योगिक सुरक्षा बल के गठन से प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और औद्योगिक क्षेत्र में वृद्धि होने से प्रदेश में नए उद्योग स्थापित होंगे जिससे रोजगार सृजन होगा। व्यापारियों की संस्था छत्तीसगढ़ चेंबर आफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यालय हेतु रियायत दर में भूमि आबंटन से व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। ई वे बिल जारी करने के लिए 50 हजार रुपए राशि की सीमा को बढ़ा कर 1 लाख रुपए किया गया है इससे सभी व्यापारियों को और ट्रांसपोर्टरों को राहत मिलेगा ! पुराने 25 हजार तक के वेट टैक्स को माफ़ किया गया है इससे लगभग 40 हजार छोटे व्यापारियों को राहत मिलेगा साथ ही पेट्रोल में एक रुपये की कमी से आम जनता को राहत मिलेगा। कैलाश मानसरोवर यात्रा हेतु बजट में प्रावधान किया गया है जिसके कारण सनातन समाज के प्रमुख आस्था का केंद्र कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने का उम्मीद जगा है ! कैट सरगुजा इस दूरगामी सोच वाले बजट का स्वागत करता है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने बताया कि परंपराओं की ओर वापसी और मौलिकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा हस्तलिखित बजट पेश किया जाना ऐतिहासिक है। महिलाओं, बेरोजगारो, पत्रकारों, आदिवासी, युवाओं, बुजुर्गों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बजट है। आदिवासी संस्कृति व संरक्षण के लिए विशेष संग्रहालय की स्थापना बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा दर्शन को पुन: प्रारंभ करने का निर्णय बेरोजगार युवाओं के स्टार्टअप के लिए 10000 से अधिक भर्ती का प्रावधान युवाओं के कौशल विकास के लिए 26 करोड़ का प्रावधान पत्रकारों के लिए पत्रकार सम्मान निधि का प्रावधान महतारी बंदन के लिए 5500 करोड़ से अधिक का प्रावधान स्कूल कॉलेज में शिक्षकों की भर्ती से लेकर सरकारी विभागों में बंपर नौकरियों का प्रावधान स्वास्थ्य सेवाओं को सुधार करने की दृष्टि से 1500 करोड़ का प्रावधान दो पहिया वाहन एवं पांच एकड़ तक भूमि वाले हितग्राहियों को भी प्रधानमंत्री आवास देने का प्रावधान गांव को मोबाइल कनेक्टिविटी से जोडऩे की दृष्टि से मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना का शुभारंभ सहित प्रत्येक वर्ग व प्रत्येक क्षेत्र में किए गए प्रावधान के लिए यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करेगा
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केसरी ने ने कहा है कि प्रदेश सरकार का यह बजब् सर्वव्यापी सर्वहितकारी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना, पेयजल, उद्योग किसान, मजदूर, गरीब, युवा महिला सहित जीवन को प्रभावित करने वाले प्रत्येक क्षेत्र की चिंता इस बजट में की गई है। आम जनता को राहत देने की दृष्टि से पेट्रोल की दर 1 रूपए कम की गई साथ ही भूमिहीन किसानों के लिए 600 करोड़ कृषि पंप योजना के लिए 3500 करोड़ अधोसंरचना के लिए 9000 करोड़ नई सडकों के लिए 2000 करोड़ राष्ट्रीय राजमार्गों के रखरखाव के लिए 20 करोड़ गरीबों के लिए 18 लाख प्रधानमंत्री आवास सरगुजा संभाग में नवीन स्टेडियम गांवों के विकास हेतु ग्राम गौरव पथ के लिए 100 करोड़ नगरीय विकास के लिए साढे 750 करोड़ सरगुजा बस्तर जैसे जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से बजट में अनेकों प्रावधान किए गए हैं।
पार्षद श्वेता गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के दूसरे बजट में सभी वर्गों का विशेष ध्यान दिया गया। जिसमें महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान है। साथी स्वास्थ्य शिक्षा और कृषि पर सरकार ने प्राप्त मात्रा में बजट आवंटित किया है।
विष्णु देव सरकार का दूसरा बजट निराशाजनक है। बजट में महंगाई रोकने के लिए तो कोई कदम नहीं उठाया गया है लेकिन विदेशी शराब में छूट देकर अनाज महंगा और दारू सस्ता किया गया है। सरगुजा क्षेत्र के लिए किसी भी नई सिंचाई योजना की घोषणा नहीं की गई है। शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योजना नहीं है। युवाओं के लिए रोजगार के लिए कोई योजना नहीं है। यह बजट मात्र विदेशी शराब के प्रेमियों का बजट है।
राकेश गुप्ता
अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा

विष्णु देव सरकार ने पूरे प्रदेश में नई सड़कों के निर्माण के लिए मात्र 2000 करोड़ का प्रावधान किया है जिसमें से मात्र 25 करोड़ रुपए सरगुजा के हिस्से में आई है। नगर निगमों को मुख्यमंत्री नगर उत्थान योजना के लिए मात्र 500 करोड़ आबंटित किया गया है। प्रदेश में 12 से ज्यादा नगर निगम हैं। इसको देखते हुए इस आबंटन से अम्बिकापुर शहर तो स्मार्ट सिटी बनाने से रहा जिसका जिक्र भाजपा ने निगम चुनाव में अपने घोषणा पत्र में किया था।
शफी अहमद
नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम, अम्बिकापुर

सरगुजा की जनता से डबल इंजन के नाम पर वोट हासिल कर भाजपा ने केंद्र और राज्य में सरकार बनाई। लेकिन पहले इंजन ने केंद्रीय बजट में सरगुजा को न तो इंजन दिया, न डबे दिये और न ही रेल दिया। पीछे के इंजन ने भी सरगुजा को ठग लिया है। कांग्रेस की 5 साल की सरकार में मात्र अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र में 2750 करोड़ के काम हुए थे। प्रत्येक वर्ष 550 करोड़ औसतन अम्बिकापुर विधानसभा को मिला।लेकिन इस बजट में तो पूरे जिले के लिए भी 500 करोड़ नहीं दिये गए हैं।
अनूप मेहता
प्रवक्ता, जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा
बजट में छात्रों को लॉलीपॉप भी नहीं मिला

राजपुर, एनएसयूआई राजपुर के छात्र नेता आदित्य विभु जायसवाल ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार पर छात्रों के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया आदित्य विभु जायसवाल ने कहा, इस बजट में छात्रों को लॉलीपॉप भी नहीं मिला। सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले छात्रों से कई वादे किए थे, लेकिन उन्हें आज तक पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने आगे कहा, भाजपा सरकार ने छाीसगढ़ युवा सूचना क्रांति योजना को फिर से लागू करने, छात्रों को टैबलेट और लैपटॉप देने, ष्ठख्भ् से मासिक ट्रेवल अलॉवंस देने, और गरीब श्रेणी के बच्चों को 50त्न छात्रवृति देने का वादा किया था, लेकिन ये वादे आज तक पूरे नहीं हुए हैं। आदित्य विभु जायसवाल ने सरकार से मांग की है कि वह छात्रों के अधिकारों की अनदेखी करने के बजाय उनकी मांगों पर ध्यान दे।
आदित्य विभु जायसवाल
छात्र नेता एनएसयूआई बलरामपुर


Share

Check Also

सीतापुर@तहसील सीतापुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते 09 वाहन जप्त

Share -संवाददाता-सीतापुर,03 जून 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग …

Leave a Reply