रांची 27 जनवरी 2022 (ए)। झारखंड में गुरुवार को गैंगवार फिर खुलकर सामने आ गया. रांची के लालपुर थाना स्थित शिबू सोरेन आवास के बाहर गुरुवार को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. इसमें रांची का कुख्यात अपराधी कालू लामा मारा गया है. रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. 7 दिसंबर को ही वह जेल से बाहर आया था. गुरुवार को वह एदलहातू से अपने भाई व परिजनों के साथ लौट रहा था. इस दौरान मोरहाबादी के पास अज्ञात स्कूटी सवार ने उसकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. वहीं इस घटना में उसका भाईराजू लामा और दोस्त बब्बन विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल है. उसका इलाज रिम्स में चल रहा है. वहीं इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है.
इस गोलीकांड के दौरान चश्मदीद के द्वारा बताया गया कि मोराबादी मैदान में लगने वाले दुकान के पीछे से गोली चलाई गई है और चार लोगों ने गोली चलाई है. वहीं दो अपराधी के हाथ में पिस्टल थी. जानकारी के अनुसार लालपुर थाना क्षेत्र के मोरहाबादी मैदान के पास दो स्कूटी में सवार चार अपराधियों के द्वारा दो युवक को निशाना बनाया गया है और उन्हें गोली मारी गई है. इस दौरान छह राउंड गोली चली है।जिसके बाद घायल युवको को रिम्स ले जाया गया है.
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur