Breaking News

अम्बिकापुर@बाल संप्रेक्षण गृह से तीन अपचारी बालक दीवार फांदकर हुए फरार

Share

अम्बिकापुर,23 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। अंबिकापुर बाल संप्रेक्षण गृह से शनिवार की देर रात सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर तीन नाबालिग बालक फरार हो गए हैं। बाल संप्रेक्षण प्रबंधन को इसकी जानकारी सुबह लगी। दीनों बच्चे बाल संप्रेक्षण गृह के दीवार फांदकर फरार हो गए हैं। प्रबंधन ने इसकी जानकारी गांधीनगर थाने को दी है। पुलिस बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अंबिकापुर स्थित गंगापुर में बाल संप्रेक्षण गृह संचालित है। शनिवार रात दीवार फांदकर 3 अपचारी बालक भाग निकले। इसकी जानकारी बाल संप्रेक्षण गृह के अधिकारी-कर्मचारियों को सुबह लगी। बाल संप्रेक्षण गृह प्रबंधन ने मामले की जानकारी गांधीनगर थाने को दी। पुलिस अपचारी बालकों की तलाश बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों पर की पर कहीं पता नहंी चला है। जो अपचारी बालक फरार हुए हैं, उनमें से दो सूरजपुर जिले और एक सरगुजा जिले का है। उनके खिलाफ क्या अपराध दर्ज थे, इसकी जानकारी पुलिस नहीं दे सकी है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply