Breaking News

भिलाई@एक ही फंदे पर लटकती मिली पति-पत्नी की लाश

Share


भिलाई,24 जनवरी 2022 (ए)। चरौदा क्षेत्र के जंजगिरी गांव से बड़ी खबर सामने आयी है, यहाँ एक ही फंदे में पति-पत्नी की लाश लटकी मिली है। दोनों ने आत्महत्या क्यों की अभी इसके कारणों का पता नहीं चला है। मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुशील यादव व पत्नी अनिता यादव जंजगिरी गांव में किराये के मकान में रहते थे। दोनों की लाश घर के पंखे में फंदे पर झूलती हुई मिली है। फिलहाल अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची भिलाई तीन पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।


Share

Check Also

दुर्ग@गुटखा किंग गुरमुख जुमनानी पर 317 करोड़ की टैक्स-पेनल्टी स्टेट जीएसटी ने दिया 90 दिन का अल्टीमेटम,कुर्क होगी संपत्ति

Share दुर्ग,11 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के चर्चित गुटखा कारोबारी गुरमुख जुमनानी की मुश्किलें बढ़ गई …

Leave a Reply