नईदिल्ली,24 जनवरी 2022 (ए)। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपने-अपने समीकरण दुरुस्त करने और टिकट पक्का करने को लेकर नेताओं के दलबदल का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश के अंबेडकर जिले की जलालपुर सीट से समाजवादी पार्टी विधायक सुभाष राय ने सपा का साथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। सुभाष राय ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सुभाष राय का स्वागत करते हुए कहा कि इनकी भाजपा में घर वापसी हुई है क्योंकि सुभाष राय पहले भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा में रह चुके हैं। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सुभाष राय के भाजपा में आने से पार्टी मजबूत होगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के दौरान कानून राज के चलते शांति, राष्ट्रवाद और विकास की बयार को देखते हुए सुभाष राय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। 2017 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर रितेश पांडे विधायक चुने गए थे। बाद में वह बसपा से ही लोकसभा सदस्य चुन लिए गए उसके बाद उपचुनाव में यहां से समाजवादी पार्टी के टिकट से सुभाष राय ने जीत गए। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले सांसद रितेश पांडे के पिता और पूर्व सांसद राकेश पांडे ने सपा जॉइन कर ली है।
Check Also
अमरावती@महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर,7 मौतें
Share अमरावती,02 अक्टूबर 2026। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि हाईवे पर शुक्रवार को भीषण …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur