Breaking News

अंबिकापुर@चरित्र शंका पर पति ने की थी गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या

Share


अंबिकापुर,31 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम जयपुर में तीन दिन पूर्व खेत में एक गर्भवती महिला की लाश मिली थी। मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मृतका अनिला मरावी उम्र 22 वर्ष दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम जयपुर की रहने वाली थी। इसका प्रेम संबंध सूरजपुर जिले के ग्राम शकलपुर निवासी अनिल सिंह यादव से थी। महिला 7-8 माह की गर्भवती थी। वहीं कुछ माह पूर्व दोनों ने एक मंदिर में शादी करने के बाद कोर्ट मैरेज किया था। इसके बाद दोनों साथ रह रहे थे। इसी बीच कुछ दिनों से अनिला अपने मायके जयपुर में रह रही थी। वहीं 28 जनवरी की रात को अनिला बोली की मैं कुछ देर में आ रही हूं। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। उसके वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश शुरू कर दी थी। दूसरे दिन सुबह घर से करीब 800 मीटर की दूरी पर खेत में अनिला की लाश मिली थी। एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि मामले की जांच फॉरेंसिक एक्सपर्ट से कराई थी।
वहीं शार्ट पीएम में गलादबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू की और मोबाइल लोकेशन की जांच की तो उसका पति का मोबाइल लोकेशन घटनास्थल के आस पास पाया गया। जिसे पुलिस ने महिला का पति आरोपी अनिल सिंह यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

बाइक से आया था मिलने
आरोपी पत्नी पर चरित्रशंका करता था। घटना दिवस 28 जनवरी की रात को अनिल ने ही पत्नी के मोबाइल फोन किया था और मिलने के लिए घर से बाहर बुलाया था। आरोपी बाइक से वहां पहुंचा था और देर रात का गलादबाकर उसकी हत्याकर फरार हो गया था। इससे पूर्व आरोपी ने मृतका के मोबाइल को तोडकर फेंक दिया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक व मृतका के टूटा हुआ मोबाइल बरामद किया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply