Breaking News

अंबिकापुर,@नगर विकास के लिए समर्पित भाव से काम करूंगीःमंजूषा भगत

Share


अंबिकापुर, 29 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती मंजूषा भगत ने नामांकन दाखिल करते ही अपना जनसंपर्क अभियान शुरू कर किया।
आज सुबह उन्होंने अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम ग्राउंड में मॉर्निंग वॉकर ग्रुप के सदस्यों, खिलाडि़यों तथा नगर के प्रतिष्ठित वरिष्ठजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया। साथ ही अंबिकापुर के जिला न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ताओं तथा युवा अधिवक्ता साथियों से सौजन्य मुलाकात कर उनसे महापौर पद हेतु समर्थन और सहयोग मांगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तीन बार पार्षद के रूप में मैंने आम जनता की सेवा की है। अब इस बार महापौर के रूप में मुझे सेवा का अवसर दें,मैं अंबिकापुर नगर के विकास के लिए समर्पित भाव से काम करूंगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply