Breaking News

गया@बिहार में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Share


सेक्स रैकेट में शामिल 15 आरोपी गिरफ्तार;मोबाइल में करीब डेढ़ हजार ग्राहकों के मोबाइल नंबर दर्ज


गया ,22 जनवरी 2022 (ए)। बिहार के गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के नमो बुद्धा होटल में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट में शामिल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 16 मोबाइल भी बरामद किए हैं। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने बताया कि सेक्स रैकेट से जुड़ी 2 लड़कियों को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही होटल संचालक समेत 15 ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार ग्राहकों का मोबाइल पुलिस ने जप्त कर लिए है।
रैकेट के सरगना के मोबाइल में करीब डेढ़ हजार ग्राहकों के मोबाइल नंबर दर्ज
आदित्य कुमार ने बताया कि सेक्स रैकेट के सरगना के मोबाइल में करीब डेढ़ हजार ग्राहकों के मोबाइल नंबर दर्ज है। उन सभी नंबरों की जांच पुलिस कर रही है। एसएसपी ने यह भी बताया कि सेक्स रैकेट और उससे जुड़े हुए ग्राहक में कई सफेदपोश और गया शहर के चिकित्सक भी शामिल हैं। इनकी भी पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
होटल के अलग-अलग कमरों से ग्राहकों को पकड़ा गया
उन्होंने कहा कि बोधगया के नमो होटल के अलग-अलग कमरों से ग्राहकों को पकड़ा गया है। पकड़े गए ग्राहक गया और आस-पास के जिले के हैं। उनकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इनके अलावा इस धंधे में संलिप्त 2 लड़कियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो कोलकाता के सोनागाछी से लाई गई थी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply