अंबिकापुर,23 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। नागरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर छाीसगढ़ कांग्रेस की सहप्रभारी जरिता लैतफलांग की मौजूदगी में आज जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा की महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन में हुई। 22 जनवरी की को शाम 6 बजे से रात 9 बजे एवं पुन: आज 11 बजे से 3 बजे तक लगातार जोन और सेक्टर अनुसार पदाधिकारियों की बैठक लेती रही। इस दौरान अम्बिकापुर नगर निगम के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों से वन बाई वन मुलाकात भी किया। इस दौरान अम्बिकापुर नगर निगम चुनाव के लिए पीसीसी से नियुक्त प्रभारी बैकुंठपुर की पूर्व विधायक अम्बिका सिंहदेव भी उपस्थित रही। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य महापौर और पार्षद उमीदवारों की सूची को शॉर्टलिस्ट कर पैनल बनाना था। जरिता लैतफलांग ने जानकारी दी कि उम्मीदवारों के नाम आगामी 2 दिनों में तय कर लिए जाएंगे। 25 जनवरी को प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पीसीसी की बैठक ले रहे हैं। उसके उपरांत सूची जारी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी चयन में प्रत्याशी की पार्टी के लिए सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने कहा कि अम्बिकापुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस अपनी उपलçधयों को लेकर पूरी एकजुटता और पूरे ताकत के साथ उतरेगी। उन्होंने कहा कि 2014 से 2024 के अपने कार्यकाल के दौरान नगर निगम अम्बिकापुर की बॉडी ने महापौर डॉ अजय तिर्की के नेतृत्व में शहर को अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति दिलाई है, जबकि उसके पूर्व निगम में 10 वर्षों तक साारूढ़ रहने वाली भाजपा ने सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। विगत दो दिनों से जारी बैठक में पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, औषधीय पादप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन सीमित के उपाध्यक्षअजय अग्रवाल, श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद, पीसीसी उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, पीसीसी महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा सहित सभी जोन और सेक्टर प्रभारी मौजूद थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur