अम्बिकापुर,12 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा जिला से छाीसगढ़ बास्केटबॉल टीम में बालिका 17 वर्ग में मानसी सांडिल्य का चयन 68 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा बास्केटबॉल प्रतियोगिता चेन्नई के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 15 से 19 जनवरी तक आयोजित है। मानसी सांडिल्य सेंट जोन विद्यालय की छात्रा है। मानसी के पिता रुपसाय सिंह नगरपालिका नीगम सफाई सुपरवाइजर हैं। व माता सुमित्रा गृहणी हैं। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि मानसी विगत कई वर्षों से गांधी स्टेडियम के बास्केटबॉल ग्राउंड पर अभ्यास करते आ रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur