Breaking News

अंबिकापुर@पत्नी पर प्राणाघात हमला करने वाले बंदी की मौत

Share

अंबिकापुर 21 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। पत्नी पर प्राणाघात हमला करने के मामले में जेल में बंद बंदी की दबितयत गुरुवार की रात 11.55 में अचानक बिगड़ गई। जेल प्रशासन द्वारा उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सेवक राम उम्र 50 वर्ष दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी खुर्द माझापारा का रहने वाला था। वह दूसरी महिला को पत्नी बना कर रखा था। इसकी खुद की पत्नी अंबिकापुर में रह कर घरेलु काम कर जीवन यापन करती है। 6 जून 2021 को इसकी पत्नी अपने नाती-पोते से मिलने पोड़ी खुर्द घर गई थी। वहां पर पति सेवक राम ने इसे विवाद करने लगा और गुस्से में पत्थर से इसके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया था। वह इसकी रिपोर्ट दरिमा थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद से वह धारा 307 के मामले में जेल में बंद था। गुरुवार की रात 11.55 में अचानक बिगड़ गई। जेल प्रशासन द्वारा उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply