अंबिकापुर,11 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। एक बार फिर मां महामाया प्रवेश द्वारा का उद्घाटन भाजपा द्वारा 15 जनवरी को किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री छाीसगढ़ शासन राम विचार नेताम तथा सरगुजा सांसद व विधायकों की उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन से पूर्व शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारीयों तथा भाजपा पार्षदों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर जायजा लिया गया। इस दौरान नगर पालिक निगम आयुक्त व अन्य निगम अधिकारियों को उद्घाटन कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने की दृष्टि से प्रवेश द्वार की साज सज्जा, मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, प्रसाद वितरण तथा लोकार्पण शिलालेख की स्थापना सहित अन्य बिंदुओं पर महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए चर्चा की गई। विदित है कि भारतीय जनता पार्टी महामाया प्रवेश द्वार के निर्माण को लेकर आम नागरिकों के साथ विगत कई वर्षों से संघर्षरत रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने इस अवसर को मां महामाया का आशीर्वाद मानते हुए 15 जनवरी को शहर की कोटि कोटि जनता से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे एतिहासिक बनाने की अपील की है। इस अवसर पर अंबिकेश केसरी, अभिमन्यु गुप्ता, विनोद हर्ष, संजय अग्रवाल नेता, हरमिंदर सिंह, मनोज कंसारी, कमलेश तिवारी, निरंजन राय, सिकंदर जायसवाल, जितेंद्र सोनी, महेश जायसवाल, सतीश शर्मा, मनीष वर्मा, दीपक सोनी, अजय सोनी, अजय कुमार, मुसर्रत अली तथा अजय सारथी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
‘आस्था से अधिक
महत्वपूर्ण है राजनीति’
लोकार्पित हो चुके मां महामाया प्रवेश द्वार को भाजपा द्वारा 15 जनवरी को पुन: लोकार्पण किए जाने को लेकर महापौर डॉ अजय तिर्की व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने आपçा व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि 7 जनवरी को प्रवेश द्वार का लोकार्पण पूरे विधी विधान से पूजा अर्चना कर सम्पन्न हो चुका है। 7 जनवरी के लोकार्पण को लेकर निगम में निर्वाचित बॉडी में पूर्ण सहमति थी। नेता द्वय ने कहा है कि भाजपा के विधायक और सांसद से चर्चा के उपरांत 7 जनवरी की तिथि लोकार्पण हेतु तय किया था। लोकार्पण की सम्पूर्ण कार्यवाही निगम कमिश्नर के संज्ञान में था। लेकिन 7 जनवरी को लोकार्पण के दिन विधायक और संसद के साथ सभी आमंत्रित भजपाई और उनके इशारे पर पूरा प्रशासनिक अमला गायब हो गया। ऐसा प्रतीत हुआ कि राजनीति को प्रमुखता देते हुए एक सुनियोजित तरीके से भाजपा ने मां महामाया प्रवेश द्वार के लोकार्पण का बहिष्कार कर मां महामाया के प्रति अम्बिकापुर शहर के लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाया है। भाजपा के लिये मां महामाया के प्रति आस्था से अधिक महत्वपूर्ण राजनीति है। गौरतलब है कि 22 मार्च 2023 को डॉ अजय तिर्की के नेतृत्व में निगम में निर्वाचित कांग्रेस की बॉडी ने माँ महामाया प्रवेश द्वार के लिए प्रस्ताव पारित कर बजट के लिये प्रदेश सरकार को भेजा था। पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव के प्रयास से तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने इसके लिए 49.3 लाख रुपये की स्वीकृति दी थी। 27 सितंबर 2023 को पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने प्रवेश द्वार का शिलान्यास किया था। इसी निर्वाचित बॉडी ने पक्ष विपक्ष में तारतम्य स्थापित करते हुए 7 जनवरी को माँ महामाया प्रवेश द्वार के लोकार्पण किया जिसके लिए सहमति देने के बावजूद भाजपाइयों ने कार्यक्रम का अघोषित बहिष्कार किया। निवर्तमान महापौर अजय तिर्की ने पुन: लोकार्पण को लेकर आश्चर्य व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि प्रवेश द्वार का निर्माण आम जनता के मतदान से बहुमत एवं अनुमति प्राप्त कर कांग्रेस द्वारा प्रशासित निगम की बॉडी ने किया है। लोकार्पण का निर्णय भी इसी बॉडी के द्वारा कर कर लोकार्पण के कार्य को पूर्ण किया गया। लोकार्पित प्रवेश द्वार के पुन: लोकार्पण का निर्णय जनता द्वारा निर्वाचित बॉडी और उसके निर्णय को अपमानित करना है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur