रायपुर, 20 जनवरी 2022 (ए)। बीते दिनों जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वे विभागीय कर्मचारी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखे गए थे. जिसके बाद उन पर निलंबन की कार्रवाई की गई है. बता दें कि जिला शिक्षा अधिकारी परसराम चंद्राकर का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वो विभागीय महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे. इतना ही नहीं उन्होंने इस काली करतूत में सरकारी वाहन का प्रयोग किया था. वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय ने जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद के निलंबन का आदेश जारी कर दिया है. साथ ही मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं.
Check Also
रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन
Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur