Breaking News

रायपुर@भाजपा चुनाव लड़ती है और सेंट्रल एजेंसियां उसके साथ लड़ती हैं

Share


रायपुर, 20 जनवरी 2022 (ए)। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदारों के यहां ईडी के छापों के बाद कांग्रेस, केंद्र सरकार पर हमलावर है। उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार से वापस लौटे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बहाने भाजपा और केंद्र सरकार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने भाजपा की तुलना पाकिस्तान से की है।
रायपुर हवाई अड्?डे पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, जहां-जहां चुनाव होते हैं वहां-वहां विपक्ष के लोगों के यहां रेड पड़ती है। ताकि लोगों को डराया जा सके। धमकाया जा सके।’ उन्होंने पूछा कि क्यों उत्तर प्रदेश में योगी के रिश्तेदारों के यहां छापा नहीं पड़ा? क्यों उत्तराखंड और गोवा में वहां के मुख्यमंत्रियों के रिश्तेदारों के यहां छापा नहीं पड़ा? क्यों यह विपक्षी दलों वाले राज्यों में पड़ता है?
मतलब जहां इलेक्शन है वहां सेंट्रल एजेंसियां पूरी लग जाती हैं। जैसे पाकिस्तान के बारे में कहा जाता है कि वहां 11 नहीं 13 प्लेयर खेलते हैं। दो अंपायर भी उनके लिए खेलते हैं। वैसी ही स्थिति यहां हैं। भाजपा चुनाव लड़ती है और सेंट्रल एजेंसियां उसके साथ लड़ती हैं। ये लोग भी अंपायर ही हैं।’ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, यहां तो कई हैं। इनमें सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स सब हैं।’
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। जनता बदलाव चाहती है। जाति और धर्म की राजनीति से जनता ऊब चुकी है। वे लोग अपनी समस्याओं का निदान चाहते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि सत्ताधारी दल से ही मंत्री और विधायक भाजपा छोड़-छोड़कर जा रहे हैं।


Share

Check Also

रायपुर@बीजेपी का ‘बाप तो बाप होता है’ गाना…देवेंद्र को रॉकस्टार बनाया,भूपेश पर निशाना,कहा…खुद ऐश किया,बेटे को जेल भिजवाकर मूर्ख बनाया

Share रायपुर,23 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को लेकर भाजपा ने अपने …

Leave a Reply