Breaking News

लखनऊ@मैनपुरी के करहल से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

Share


गुरुवार को सभी कयासों को विराम लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने अखिलेश की चुनावी सीट का ऐलान कर दिया.
लखनऊ,20 जनवरी 2022 (ए)।
यूपी चुनाव लड़ने का फैसला तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पहले ही कर दिया था. अब खबर है कि अखिलेश मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे.
अभी तक कयास लगाए जा रहे थे कि अखिलेश आजमगढ़ के गुन्नौर से चुनावी मैदान में आ सकते हैं, लेकिन आज गुरुवार को सभी कयासों को विराम लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने अखिलेश की सीट का ऐलान कर दिया.
पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का इस सीट से करीबी जुड़ाव रहा है. मुलायम सिंह यादव ने करहल के जैन इंटर कॉलेज से ही शिक्षा ग्रहण की थी और वे यहां पर शिक्षक भी रहे. करहल मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई से महज चार किलोमीटर की दूरी पर है.


Share

Check Also

नई दिल्ली@अस्पताल से छुट्टी के बाद राजघाट पहुंचे सोनम वांगचुक,बोले…गांधीजी का रास्ता आज भी सबसे सही…

Share नई दिल्ली,27 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल …

Leave a Reply