Breaking News

अंबिकापुर@ छुई खदान धंसने से 2 ग्रामीणों की मौत

Share

-संवाददाता-
अंबिकापुर,01 जनवरी 2025 (घटती-घटना)।
पुलिस चौकी कुन्नी क्षेत्र के ग्राम जमदरा में बुधवार की सुबह दो ग्रामीण मिट्टी निकालने छुई खदान गए थे। खदान के अंदर घुसकर मिट्टी निकाल रहे थे कि अचानक धंसक गया। मिट्टी के नीचे दबने से दोनों ग्रामीणों की मौत हो गई। सूचना पर कुन्नी चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
जानकारी के अनुसार कुन्नी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम जमदरा निवासी हीरामन यादव पिता गजरू अपने साथी शिवा यादव के साथ बस्ती से लगभग 1 किलोमीटर दूर छुई खदान मिट्टी निकालने गया था। दोनों मिट्टी निकालने खदान के अंदर घुसे थे तभी अचानक खदान धंसक गया। इस दौरान मिट्टी के मलबे के नीचे दब गए और दोनों की मौत हो गई। गांव वाले व परिजन को घटना की जानकारी लगी तो सभी मौके पर पहुंचे और दोनों के शव को मलबे से बाहर निकाला। वहीं सूचना पर कुन्नी चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और दोनों शवों का पीएम करवाया।


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply