नई दिल्ली/गोवा, ,19 जनवरी 2022 (ए)। गोवा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने भंडारी समाज से आने वाले अमित पालेकर को गोवा में पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि गोवा बदलाव चाहता है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी तक गोवा के पास विकल्प नहीं था, लेकिन अब आम आदमी पार्टी एक विकल्प है केजरीवाल ने कहा कि हमने कहा था कि हम भंडारी समाज स सीएम चेहरा देंगे तब कुछ लोगों ने हम पर जाति की राजनीति करने का आरोप लगाया। लेकिन हम जाति की राजनीति नहीं कर रहे हैं, बल्कि उन पार्टियों ने जो आज तक जाति की राजनीति की थी, हम उसको खत्म कर रहे हैं।
Check Also
अमरावती@महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर,7 मौतें
Share अमरावती,02 अक्टूबर 2026। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि हाईवे पर शुक्रवार को भीषण …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur