जेल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा जेल परिसर में किया गया श्रमदान
अंबिकापुर,15 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ सरकार के एक वर्ष सफलता पूर्वक बीत जाने पर राज्य सरकार के मंशानुसार सुशासन का एक साल, छाीसगढ़ हुआ खुशहाल को दृष्टिगत रखते हुए केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में रविवार को श्रमदान की परिभाषा-जन कल्याण की अभिलाषा के तहत जेल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा जेल परिसर एवं जेल के बाहरी भागों में स्वच्छता अभियान चलाकर पॉलीथीन बैग, झाडि़यों एवं अन्य कचरों को निपटान किया गया। केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर के जेल अधीक्षक श्री योगेश क्षत्री ने बताया कि स्वच्छता अभियान के साथ ही जेल बाड़ी में विभिन्न सçजयों के पौधा रोपण किया गया, जिसमें टमाटर, फूलगोभी, पाा गोभी आदि के पौधे रोपित किए गए। इस कार्यक्रम में जेल प्रशासन की ओर से उप जेल अधीक्षक श्री आर.आर. मातलाम, वरिष्ठ परिवीक्षा एवं कल्याण अधिकारी श्रीमती बानी मुखर्जी, सहायक जेल अधीक्षक श्री ए.के. बाजपेयी, और संजय कुमार खैरवार, वरिष्ठ बढ़ई प्रषिक्षक प्रभाकर महाराणा, शिक्षक डिगम्बर सिंह कंवर एवं समस्त अधिकारी और कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया। सुशासन का एक साल, छाीसगढ़ हुआ खुशहाल के तहत में जेल विभाग को सौंपे गये गतिविधियों का सुचारू रूप से सम्पादन किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur