अम्बिकापुर 18 जनवरी 2022 (घटती-घटना)।सड़क निर्माण कार्य में अनुपयोग किए गए राशि 11 लाख 80 हजार 383 रूपए को मनरेगा खाते में सुरक्षित रखने तथा उल्लंघन पर वसूली एवं वैधानिक कार्यवाहीक की अनुशंसा मनरेगा लोकपाल द्वारा की गई है।मनरेगा लोकपाल मो. परवेज खान द्वारा पारित अवार्ड में कहा गया है कि उदयपुर जनपद के ग्राम सानिबर्रा से लक्ष्मणगढ़ तक 2 हजार मीटर मिट्टी सड़क निर्माण की स्वीकृति शासन द्वारा दी गई थी जिसके पक्ष में अनावेदक द्वारा 1500 मीटर मिट्टी सड़क निर्माण कार्य किया गया। निर्माण कार्य के मजदूरी भुगतान के रूप में 3 लाख 31 हजार 117 तथा सामग्री के मद में 19 हजार 500 रूपए व्यय किए गए। इस प्रकार कार्य स्वीकृति राशि 15 लाख 31 हजार के पक्ष में 3 लाख 50 हजार 617 रूपए व्यय किए गए। अंतर राशि 11 लाख 80 हजार 383 रूपए को मनरेगा खाते में सुरक्षित रखा जाए।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur