Breaking News

अंबिकापुर,@खलिहान में रखा 7 ट्रैक्टर धान जलकर खाककिसान को भारी नुकसान

Share


अंबिकापुर,19 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। ग्राम बिनिया में सोमवार की रात खलिहान में रखे धान के बोझे में आग लग गई। आगजनी में 7 ट्रैक्टर धान जलकर खाक हो गया। इससे किसान को भारी नुकसान हुआ है। आगजनी के कारण का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिनिया निवासी किसान शिव प्रसाद यादव खेत से धान काट कर खलिहान में रखा था। सोमवार की रात करीब 2 बजे खलिहान में अचानक आग लग गई। आगजनी में लगभग 7 ट्रैक्टर धान जलकर खाक हो गया है। इससे किसान को भारी नुकसान हुआ है। किसान शिव प्रसाद का कहना है कि वह धान की खेती कर्ज लेकर किया था। वह धान बेचकर कर्ज चुकाने वाला था। आगजनी की सूचना पर कुन्नी चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की है। पीडि़त किसान ने असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिए जाने की संभावना जताया है। बताया जा रहा है कि आगजनी की घटना रात करीब दो बजे की है। उस समय सभी अपने-अपने घरों में सो रहे थे। खलिहान के बगल से सडक से बोलेरो से विनय, राजू व उमेश नामक व्यक्ति ग्राम पटकुरा जा रहे थे। तभी इन लोगों ने खलिहान में आग लगा देख आस पास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की सूचना दी गई। दमकल की टीम सुबह 4 बजे मौके पर पहुंची और आग बुझने की कोशिश की। तब तक 70 से 80 मि्ंटल धान जलकर खाक हो गया है। पीडि़त किसान शिव प्रसाद यादव का बेटा ढाई साल से गंभीर बीमारी से ग्रसित है। बीमारी में वह 7 लाख रुपए के कर्ज में डूबा है। इसके अलावा व धान की खेती भी कर्ज लेकर किया था। वह धान बेचकर कर्च चुकाने वाला था। पर खलिहान में रखे सारे धान जल जाने से किसान को भारी नुकसान हुआ है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply