मनेन्द्रगढ़ 12 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। पूरे देश मे 12 जनवरी को युवा दिवस के अवसर पर विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें याद किया गया, इसी मौके पर भाजपा युवामोर्चा नागपुर मण्डल में अध्यक्ष धरमपाल व महामंत्री राजेश ठाकर के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजन किया गया, जिसमें नागपुर हनुमान मंदिर में विवेकानंद जी की छाया चित्र पर दिप व पुष्प अर्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई, भाजयुमों जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला ने विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघर्ष जितना कठिन होगा सफलता उतनी ही जोरदार मिलेगी ऐसी सोच रखकर हमे अपने देश राज्य गाँव के लिए काम करना है उन्होंने कहा कि जब तक सफलता न मिले तब तक अनवरत अपने कार्यों में लगे रहना ही हमारे सिद्धांत में होना चाहिए, भारत को विश्वगुरु बनाने की ओर हम अग्रसर होते जा रहे हैं विवेकानंद की पुन्यस्मृति और उनके सिद्धान्त की हमारे कार्यों के आधारस्तम्भ होने चाहिए, उनके बताए हुए पद चिन्हों पर अगर हम अनवरत चलते रहेंगे तो जरूर ही हमे अपने लक्ष्य की प्राप्ति होगी, किसानमोर्चा जिलामहामंत्री श्यामबिहारी जायसवाल व मण्डल अध्यक्ष धनेश यादव एवं उपाध्यक्ष संजय राय ने भी जीवनी पर प्रकाश डाला भाजयुमों मण्डल अध्यक्ष धरमपाल सिंह टेकाम ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन महामंत्री राजेषठाकुर ने किया इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नागपुर में फल व मास्क का वितरण किया गया, ग्रामीण बैंक नागपुर व पेट्रोल पम्प नागपुर में भी मास्क का वितरण किया गया कार्यक्रम में ओबीसी के जिलामंत्री सरोज जायसवाल, सरभोका सरपंच उपेंद्र सिंह, राहुल जायसवाल उदय दीवान, महिलामोर्चा अध्यक्ष मालती सिंह, सरोज जायसवाल, उर्मिला सिंह चन्द्रवती राय समेत समस्त युवामोर्चा की टीम उपस्थित रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur