अम्बिकापुर 12 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। शहर के एक युवक 9 जनवरी की रात को संदिग्ध रूप से एक ऑटो चालक ने घायल अवस्था में घर के बाहर छोड़ दिया था। परिजन उसे इलाज के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया था। वहां भी स्थिति में सुधार ना होने के कारण परिजन वापस घर ला रहे थे तभी उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शंकर मंडल पिता परफूल मंडल उम्र 30 वर्ष बंगाली चौक का रहने वाला था। वह 9 जनवरी को शाम को दोस्त अंकुर के साथ घर से बाहर निकला था। रात को एक ऑटो चालक ने ऑटो से उसे घायल अवस्था में घर तक छोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया। परिजन रायपुर लेकर गए और डॉक्टर ने वहां भी उसे जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन वापस उसे घर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। फिलहाल कोतवाली पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur