अम्बिकापुर 11 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार अमरनाथ 19 वर्ष ग्राम मानपुर का रहने वाला था। 10 जनवारी की रात को घर से बिना बताए अपने दोस्त सुखदेव के साथ बाइक से घूमने निकला था। रात करीब 9.30 बजे गांव के सरपंच को जानकारी मिली की धरमपुर मेन रोड में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। इससे दोनों घायल हो गए है। सरपंच ने घटना की जाकारी परिजन को दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए। यहां जांच के दौरान अमरनाथ को मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्घटना में घायल सुखदेव का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार जारी है
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur