Breaking News

अम्बिकापुर@स्वैच्छिक रक्तदान जागरूकता विषय पर महाविद्यालय में आयोजित हुए विभिन्न प्रतियोगिताएं

Share

अम्बिकापुर 11 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में स्वैच्छिक रक्तदान जागरूकता बढ़ाने हेतु प्राचार्य डॉ. रशीदा परवेज के मार्गदर्शन में रेडरिबन क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में रंगोली पोस्टर निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन समिति में डॉ शम्पू तिर्की, रश्मीत कौर, डॉ. कामिनी, डॉ. तृप्ति विश्वास, दीपिका टोप्पो, रजनी सारथी डॉ. विजय लक्ष्मी शास्त्री डॉ. रामेश्वरी बंजारा, राजीव कुमार, ज्योति लाकड़ा, डॉ. अजयपाल सिंह ने सफल आयोजन किया। विभिन्न प्रतियोगिता के निर्णायक समिति में सरोज तिर्की, डॉ आभा जयसवाल, डॉक्टर ममता गर्ग, डॉ. जसिन्त, जीतन राम पैकरा, संजीव कुमार लकड़ा, डॉ. आरती सिंह डॉ. राज किशोर सिंह बघेल, डॉ. प्रदीप एक्टर डॉ. स्नेहलता श्रीवास्तव, डॉ. जरमीना तिर्की, डॉ. दीपक सिंह द्वारा निर्णय दिया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सोमनाथ सिंह पैकरा एमएससी, द्वतीय स्थान पर देवंती बीएससी 1, तृतीय स्थान पर अमित सिंह बीएससी प्रथम, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पूर्णिमा सिंह बीए प्रथम, द्वितीय स्थान पर ओज प्रसाद बीएससी 2, तृतीय स्थान पर दिव्या भारती कुशवाहा एमएससी प्रथम, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सोमनाथ सिंह पैकरा एमएससी प्रथम, द्वितीय स्थान पर बलजीत कौर तृतीय स्थान पर संगीता शांडिल्य, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रजनी साह बीएससी 2, द्वितीय स्थान पर रेनू खलखो बीएससी 2 और तृतीय स्थान पर सिट्रा शेख बीएससी 2 नारा, लेखन प्रथम मानसी राजवाड़े बीएससी 3, द्वितीय स्थान पर मंदाकिनी एमए हिस्ट्री, तृतीय स्थान शाह बीएससी 2 रहे। आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र, छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का सफल आयोजन रेडरिबन क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रोज लिली बड़ा एवं राजीव कुमार द्वारा किया गया।


Share

Check Also

कोरिया@ अगर जुलूस ही न्याय है तो अदालतों की जरूरत क्या?

Share जब भीड़ ताली बजाए और पुलिस जुलूस निकाले — तब संविधान चुप क्यों हो …

Leave a Reply