ऋषिकेश , 10 जनवरी 2022 (ए)। मुनिकीरेती पुलिस ने नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर पांच रेस्टोरेंट बंद कराए। साथ ही 11 लोगों का 81 पुलिस ऐक्ट में चालान किया। इससे रविवार रात रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप मच गया। मुनिकीरेती थाना पुलिस ने नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाने के लिए तपोवन क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। रविवार रात 10 बजे के बाद पांच रेस्टोरेंट खुले मिले। पुलिस ने तत्काल इन रेस्टोरेंट को बंद करवाया। साथ की रेस्टोरेंट संचालन से जुड़े 11 लोगों का चालान किया गया। इनमें देव पैलेस के मैनेजर देवऋषि, अनूप, सतीश वर्मा, एएम टू पीएम रेस्टोरेंट के राकेश शर्मा, देशी ढाबा रेस्टोरेंट संचालक संजय पैन्यूली, सह संचालक निखिल शर्मा, तपोवन लाइव रेस्टोरेंट पार्टनर आशीष, दिनेश, मैनेजर सागर, अनन्या पैलेस के साइट मैनेजर शबेज, मोनू रावत सभी का पुलिस ऐक्ट में चालान किया। थाना निरीक्षक रितेश साह ने बताया कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती जायेगी।
Check Also
नई दिल्ली@पश्चिम बंगाल का नाम पश्चिम बंग होगा,9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव आएगा
Share नई दिल्ली,23 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंगा’ किया जाएगा। मुख्यमंत्री …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur