Breaking News

नई दिल्ली@ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हुए कोरोना संक्रमित

Share


नई दिल्ली, 10 जनवरी 2022(ए)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने सोमवार को खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. राजनाथ सिंह ने बताया है कि उन्होंने खुद को मरंटीन कर लिया है. देश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े तेज़ी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक आज देशभर में 1 लाख 79 हज़ार 723 मामले सामने आए हैं.राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “मेरा कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया है. मुझे हल्के लक्षण हैं. मैंने खुद को होम मरंटीन कर लिया है. हाल के दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आएं हैं, मैं उनसे गुज़ारिश करता हूं कि वो खुद को अलग कर लें और अपना कोरोना टेस्ट करवा लें.


Share

Check Also

अमरावती@महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर,7 मौतें

Share अमरावती,02 अक्टूबर 2026। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि हाईवे पर शुक्रवार को भीषण …

Leave a Reply