अम्बिकापुर 10 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। सीतापुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर पावर हाउस के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोहीत सिदार सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम उपरपारा केरजू का रहने वाला है। वह राज मिस्त्री का काम करता है। 8 जनवरी की सुबह गांव के सनक साय के साथ बाइक से काम करने ग्राम पोकसरी गया था। शाम को दोनों वापस घर लौट रहे थे। तभी सीतापुर के बिशुनपुर पावर हाउस के पास अज्ञान ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौराी सनक साय की मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur