Breaking News

अम्बिकापुर @दिल का दौरा पडऩे से सीआरपीएफ जवान की मौत

Share

अम्बिकापुर 07 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। दिल का दौरा पडऩे से सीआरपीएफ जवान अचानक अचेत हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सुरेश बाबू पिता पिल्ली गोडा 53 वर्ष, केपी अजिरमा में बीजापुर से ट्रेनिंग में आया था। शुक्रवार की दोपहर अन्य जवानों के साथ मैदान में खड़ा था तभी दिल का दौरा पडऩे से अचेत हो गया। उसे साथी जवानों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply