अम्बिकापुर 07 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। पीडि़त महिला ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पतरंगी बाई असोला की रहने वाली है। वह 5 जनवरी तबियत खराब होने पर वह अपनी बेटी के घर खैरबार चली गई थी। दूसरे दिन वापस लौटी तो घर का ताला टूटा था और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने एक नग कुलर, 3 नग लोहे का पलंग, 10 बोरी चावल, 2 नग डेग, 4 नग सिल्वर का डेख्ी, कांस का बर्तन सहित अन्य सामान नहीं थे। महिला ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur