जम्मू ,06 जनवरी 2022 (ए)। बीते दिन पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के बाद देश में राजनीति तेज हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को निशाना बना रहे हैं।इसी कड़ी में जम्मू कश्मीर के जिला कठुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के मुखर्जी चौक में पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया और उनका पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारियों में शामिल कठुआ भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल महाजन ने मुख्यमंत्री चन्नी को लापरवाही नेता करार देते हुए कहा कि पंजाब कांग्रेस ने स्वयं ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा काफिले में चूक की साजिश रची है और वे नहीं चाहती थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के लोगों से रूबरू हों और विभिन्न परियोजनाओं के रूप में करोड़ों रुपयों की सौगात सौंपे। वहीं इस मौके पर भाजपा नेताओं द्वारा खालिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए औऱ खालिस्तान और लश्कर को को कांग्रेस का साथी भी बताया गया। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों में शामिल भाजपा कार्यकर्ता राजेश मेहता ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने खालिस्तान और लश्कर के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की साजिश रची है जिसका पर्दाफाश हो चुका है।वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समूचे देश के प्रधानमंत्री हैं न की सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के। उन्होंने कहा कि देश व पंजाब ने कांग्रेस सरकार का असली रूप देख लिया है और आने वाले चुनावों में जनता इस साजिश का जवाब जरूर देगी। वहीं इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के कईं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur