अम्बिकापुर 06 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू एवं जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी का पुतला दहन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा के साथ पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा खिलवाड़ करना निंदनीय एवं शर्मनाक है। ऐसी निम्न स्तरीय राजनीति करने के लिए भाजयुमों ने गुरुवार को पूरे प्रदेश में पंजाब के मुख्यमत्री का पुतला दहन किया। प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा के साथ इतना धिनौना कृत्य पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा करना उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से माफी नहीं मांग लेते तब तक युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में उनका विरोध करती रहेगी। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ ऐसा व्यवहार देश कभी बर्दाश्त नही करेगा, ऐसी मानसिकता रखना मुख्यमंत्री चन्नी को बहुत भारी पडेगा। उक्त कार्याक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमन्त सेवलानी, प्रदेश सोशल मिडिया प्रभारी विपिन साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय सोनी, सर्वेश तिवारी,अमित गुप्ता, रविकांत उरांव, जिला महामंत्री संजीव वर्मा, अंशुल श्रीवास्तव, रोचक गुप्ता, शानू कश्यप, चंदन शुक्ला, मंनी बग्गा, वीर सोनी, नितिन गुप्ता, हर्ष जायसवाल, अनुराग शुक्ला, धीरज सिंह राजपूत, श्रीधर केशरी, वीनाल गुप्ता, निशांत सिंह, पवन पांडेय, रवि सोनी, दीपक यादव, अविनाश कुशवाहा, नितिन मिश्रा, दिव्यांशु केशरी, गोलू यादव, करण श्रीवास्तव , गौरव मिश्रा, अनिरूध मिश्रा, रोहित कुशवाहा,रोहित सिंह, सौरभ मिश्रा, प्रिंस गुप्ता, रौनी मिश्रा, अमन मिश्रा, आनंद साहू, प्रितेश दुबे, मोंटी यादव, रोहित कुशवाहा, विनय सोनी, हनी दुबे, प्रियांशु , भोलू सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur