Breaking News

नई दिल्ली@राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,भाजपा नेताओं ने मुरली मनोहर जोशी को दी जन्मदिन पर बधाई

Share


नई दिल्ली ,05 जनवरी 2022 (ए)।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी को बुधवार को उनके 88वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।
पांच जनवरी, 1934 को जन्में मुरली मनोहर जोशी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह वर्तमान में भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य हैं। मोदी ने ट्वीट किया, कि डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की बधाइयां। अपनी बुद्धिमत्ता और राष्ट्र के विकास में योगदान के लिए उनका व्यापक सम्मान किया जाता है। कार्यकर्ताओं को तैयार करने में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई। उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। जोशी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने बाद में फोन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उनके मुताबिक राष्ट्रपति कोविंद, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों व पार्टी के नेताओं ने भी जोशी को फोन पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए एक ट्वीट में कहा कि देश व पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उनका व्यापक सम्मान किया जाता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘‘मुरली मनोहर जोशी ने अपने अनुभव व बुद्धिमता से देश की प्रगति व संगठन-विस्तार में अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने एक चुनौतीपूर्ण समय में देश के शिक्षा क्षेत्र को नई दिशा दी। उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं व उनके स्वास्थ्यपूर्ण सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।


Share

Check Also

अमरावती@महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर,7 मौतें

Share अमरावती,02 अक्टूबर 2026। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि हाईवे पर शुक्रवार को भीषण …

Leave a Reply