Breaking News

नई दिल्ली@एअर इंडिया को बड़ा झटका

Share


कनाडा में कोर्ट ने दिए करोड़ों की संपत्ति जब्त करने के आदेश
नई दिल्ली ,05 जनवरी 2022 (ए)। कनाडा की एक अदालत ने क्यूबेक प्रांत में एयर इंडिया और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की संपत्तियां जब्त करने का आदेश दिया है। इसके तहत करीब 50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई हैं। इन संपत्तियों को देवास मामले में रिकवरी के लिए जब्त किया गया है। देवास मल्टीमीडिया कंपनी का मामला दस साल से कोर्ट में चल रहा था। क्यूबेक की अदालत ने इस मामले में 24 नवंबर और 21 दिसंबर को दो फैसले दिए थे। इनमें एएआई और एयर इंडिया की संपत्तियां जब्त करने का आदेश दिया गया, ताकि देवास के पक्ष में रिकवरी की जा सके। इन आदेशों के बाद एएआई की करीब 6.8 मिलियन डॉलर (करीब 50 करोड़ रुपये) की संपत्तियां क्यूबेक में जब्त की गईं हैं। हालांकि, एयर इंडिया की कितनी संपत्तियां जब्त हुई हैं, इसका सटीक आंकड़ा फिलहाल सामने नहीं आया है। लेकिन बताया जा रहा है कि एयर इंडिया की 30 मिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्तियां जब्त हुई हैं, जो क्यूबेक प्रांत में इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के पास रखी हुई थीं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply