एलपीजी गैस से भरे ट्रक ने बस को मारी टक्कर
पाकुड़ ,05 जनवरी 2022 (ए)। पाकुड़ जिला में बुधवार की सुबह हुई भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। हादसा लिट्टीपाड़ा- अमड़ापाड़ा, मुख्य सड़क पाडेरकोला की समीप हुआ। बस में करीब 42 लोग सवार थे।
दुर्घटना स्थल का डीसी- एसपी ने लिया जायजा
जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के पाडेरकोला में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। डीसी व एसपी घटनास्थल पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
उपायुक्त ने कहा कि घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कर ईलाज किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य टीम पूरी मुस्तैद के साथ घायलों को बेहतर ईलाज कर रही है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर ईलाज के लिए अन्य अस्पताल रेफर भी किया गया है।
जिला प्रशासन के द्वारा कंट्रोल रूम संचालित किया गया है, जिसका नंबर इस प्रकार है, 06435222064, 1950 एवं 9262216191
कोई भी परिजन अपने परिवार कि व्यक्ति की जानकारी इस नंबर पर ले सकते हैं। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है, शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को एक एक लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि उपलब्ध कराया जा रहा है।
मृतक का नाम, पता इस प्रकार है,
साहिबगंज जिले से पांच है
सुधाकर कर्माकार, पिता का नाम- सुनीचंद्र कर्माकार, बरहड़वा, बंगालीपाड़ा
सोनी देवी, पति का नाम – पन्ना लाल भगत, बाकुडीह
मेतीसेन्ट मुर्म, पति का नाम – विनोद कुमार गुप्ता, बाकुडीह
राकेश मंडल, पिता का नाम – पन्नालाल गुप्ता
निर्मल साह, पिता का नाम- स्व0 धनेश्वर साह, बड़हरवा
जिला दुमका से तीन है
बिमला देवी, पति का नाम – भूपेन पाल, सीखनी
संजय साह, पिता का नाम – शिव प्रसाद पाल, मसलीया
परमानंद साह, पिता का नाम:- सखीग्राम साह, मसलीया
जिला पाकुड़ से चार है
शहाबुद्दीन अंसारी, पिता का नाम – हुसैन मिया, फुलपहाड़ी, लिट्टीपाड़ा
श्रीनाथ हेंब्रम, पिता का नाम -स्व0 सींगराय हेंब्रम, कालाझोर, अमड़ापाड़ा
बासमती हेंब्रम, पिता का नाम – मर्कुस हेंब्रम, सीजूवा, अमड़ापाड़ा
दीपक बेसरा, हिरणपुर प्रखंड के दूल्मीडांगा
जिला देवघर से दो है
दीवाकांत झा, पिता का नाम – विश्वनाथ झा, सुधीयाडीह
नमिता देवी, पति का नाम- मनोज जयसवाल, सांरवा
पश्चिम बंगाल से एक हैं
अमती रजवार, वीरभूम
जिला अज्ञात एक है
बबलू टूडू, पिता का नाम – होयो टुडु, झीगरी बारहमसीया
26 लोग इस घटना में घायल हुए है
साहेबगंज से 14, दुमका से 3, पाकुड़ से 2, देवघर से 2, मुंगेर, बिहार से 1, जिला अज्ञात 4 लोग है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur