Breaking News

नई दिल्ली@देश में तीसरी लहर का शुरू हुआ कहर?

Share


37,379 नए मामले,एक्टिव केस 1.71 लाख के पार


नई दिल्ली 04 जनवरी 2022 (ए)। कोरोना के नए केसों में विस्फोट का दौर जारी है। बीते एक दिन में कोरोना संक्रमण के 37,379 नए केस पाए गए हैं। यही नहीं इस दौरान महज 11,007 लोग ही रिकवर हुए हैं और इसके चलते एक्टिव मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। देश भर में कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से बढ़ते हुए 1,71,830 हो गए हैं। दो सप्ताह पहले सक्रिय केस 70 हजार के करीब ही थे। इस तरह एक्टिव केसों की संख्या में महज दो सप्ताह के भीतर ही एक लाख का इजाफा हो गया है। कोरोना केसों में तेजी डराने वाली है और कई राज्यों में इससे निपटने के लिए प्रतिबंधों की शुरुआत हो चुकी है।
बीते एक दिन में कोरोना संक्रमण से 124 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के नए केसों में लगातार तेजी के चलते डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 3.24त्न हो गया है, जबकि वीकली रेट 2.05त्न हो गया है। प्रतिशत के लिहाज से देखें तो अब तक मिले कोरोन केसों के मुकाबले एक्टिव केस 0.49त्न ही हैं। लेकिन नए केसों में जिस तरह से तेजी देखने को मिल रही है, उससे यह आंकड़ा जल्दी ही बढ़ सकता है। यही नहीं नए केसों में तेजी के चलते रिकवरी रेट भी लगातार घट रही है। फिलहाल कोरोना का रिकवरी रेट 98.13त्न ही रह गया है।
ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस 1,892 हुए
इस बीच ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले भी देश में तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं। अब तक ओमिक्रॉन के मामले 1,892 हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 568 मामले महाराष्ट्र के हैं। इसके अलावा दिल्ली में भी अब तक 382 केस मिल चुके हैं। केरल में 185 और राजस्थान में 174 केस मिल चुके हैं। गुजरात में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के 152 मामले और तमिलनाडु में 121 केस मिल चुके हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामलों की संख्या फिलहाल 100 से कम है। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में ओमिक्रॉन वैरिएंट के अब तक 8 केस ही मिले हैं, जिनमें से 4 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसके अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश में एक-एक केस ही मिला था, जो रिकवर हो चुके हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply