अम्बिकापुर 03 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार विवेक अनुज बेक उम्र 22 वर्ष प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सौंतार का रहने वाला था। वह अपने दोस्त आकाश कुजूर व राजेश के साथ बाइक से किसी काम से राजपुर गया था। वहां से शाम को वापस लौट रहे थे। राजपुर पशुु चिकित्सालय के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राजपुर पुलिस तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवया। यहां इलाज के दौरान विवेक की मौत हो गई। जबकि आकाश व राजेश का इलाज चल रहा है।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur