बेंगलुरु ,01 जनवरी 2022 (ए)। कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जानकारी मिली है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्होंने खुद को मरंटाइन कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से निवेदन किया है कि उनके संपर्क में आने वाले लोग अपना कोरोना परीक्षण करा लें। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की बात कही है। विगत कुछ दिनों से देशभर में कोरोना मामलों की संख्या में इजाफा हुआ है। शनिवार को देशभर में कोरोना के 22 हजार नए सामने आए थे। कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बीसी नागेश ने कहा, मैंने खुद को मरंटाइन कर लिया है और सभी आवश्यक सावधानियां और आवश्यक दवा ले रहा हूं।
हाल के दिनों में कर्नाटक में कोरोना मामलों की संख्या में तेजी आई है। इसी कारण सरकार ने सभी सरकारी कार्यक्रम 15 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिए हैं। कुछ दिन पहले कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने भी कहा था कि अगर ऐसी स्थिति बनी तो राज्य सरकार परीक्षा रोक देगी और स्कूलों को बंद कर देगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur