Breaking News

रुपए डबल करने के नाम पर ठगी का फरार आरोपी नेपाल बॉर्ड से हुआ गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर 1 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। रुपए डबल करने के नाम पर शहर के लोगों को करोड़ों रुपए चूना लगाने वाला फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने नेपाल बॉर्ड से गिरफ्तार किया है। विशेष पूछताछ के लिए पुलिस ने न्यायालय से 4 जनवरी तक आरोपी को रिमांड पर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अफसर अली पिता अख्तर अली उम्र 26 साल निवासी मोमिनपुरा द्वारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि मोमिनपुरा निवासी सोहेल उर्फ हामिद रजा पिता मुनीर अंसारी उम्र 22 साल को विगत 4-5 माह से जानता पहचानता है। करीब 3-4 माह पूर्व सोहेल उर्फ हामिद रजा इससे मिला और बताया कि मैं एक कंपनी में काम करता हूं और हमारी कंपनी कम समय में लोगों के लगाये गये रूपयों को डबल कर वापस करती है। अम्बिकापुर शहर के कई लोगों ने हमारी कंपनी में रूपया इन्वेस्ट किया हुआ है। जिसे कंपनी ने 1-2 माह में ही डबल कर वापस किया है। पार्थी हामिद रजा के बातों में आकर 3 से 18 दिसंबर के बीच कमश: 365000, 10000, 30000, 20000,150000 रुपए जमा कराया था। जिसमें प्रार्थी को पैसा दुगुना कर वापस करने का वादा किया था। इसके बाद परिपम्ता अवधि पूर्ण होने के पश्चात उसका रूपया वापिस नहीं किया गया और लोगों को जानकारी हुई की हामिद शहर के कई लोगों को रुपए डबल करने के नाम पर करोड़ों रुपए लिया है और वह घर से फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी द्वारा जमाकर्ताओं को जमा पावती तथा परिपम्ता अवधि का अलग-अलग बैंको का चेक भी दिया गया है। हामिद रजा व कंपनी के संचालकों के द्वारा प्रार्थी तथा अन्य लोगो को झूठा कथन कर ठगा गया है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने आरोपी मोमिनपुरा निवासी सोहेल उर्फ हामिद रजा पिता मुनीर अंसारी उम्र 22 साल को नेपाल बॉर्ड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विशेष पूछताछ के लिए पुलिस ने न्यायालय से 4 जनवरी तक आरोपी को रिमांड पर लिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply