अंबिकापुर 31 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। बाइक सवार ने राहागिर को टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बंधन पिता पिलंग राम उम्र 30 वर्ष शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सरगवां कुहुडांड़ का रहने वाला थ। वह 28 दिसंबर की रात को दस बजे आर्केस्टा देखकर पैदल घर वापस जा रहा था। रास्ते में लोधी सरनापारा में बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे बंधन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए शंकरगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur