Breaking News

नईदिल्ली @ मुठभेड़ में मारे गए छह आतंकवादी

Share


नईदिल्ली ,30 दिसंबर 2021 (ए)। कश्मीर में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दो पाकिस्तानी नागरिकों समेत छह आतंकवादी मारे गए. पिछले एक हफ्ते में दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य अभियानों में अचानक तेजी आई है.जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में बीती शाम को हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दो पाकिस्तानी नागरिक समेत जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकवादी मारे गए हैं. दोनों मुठभेड़ों में एक पुलिसकर्मी और दो जवान भी घायल हो गए. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस ऑपरेशन को बड़ी सफलता बताया है. कश्मीर पुलिस के महानिरीक्षक के हवाले से कहा गया, दो अलग-अलग मुठभेड़ों में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकवादी मारे गए. मारे गए आतंकवादियों में से चार की पहचान अब तक हुई है. इनकी पहचान दो पाकिस्तानी और दो स्थानीय आतंकवादियों के रूप में हुई है. अन्य दो आतंकियों की पहचान की जा रही है दक्षिणी कश्मीर में मुठभेड़ एक के बाद एक मुठभेड़ बुधवार शाम तब शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के मिरहमा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए तलाशी अभियान चलाया और वहां मुठभेड़ हो गई इसके बाद दूसरी मुठभेड़ अनंतनाग के दूरू के नौगाम शाहाबाद इलाके में हुई. पहली मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. इससे पहले रविवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां, पुलवामा और अनंतनाग जिलों में तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच आतंकवादी मारे गए थे. निशाने पर आम नागरिक और सुरक्षाबल जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद आतंकी घटनाएं और बढ़ी हैं और इसी के साथ लक्षित हत्याएं भी बढ़ी हैं.


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply