अंबिकापुर 30 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डॉक्टरों और पुलिस के बीच झड़प के बाद फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने देशभर में विरोध प्रदेर्शन का एलान किया था। इसी के तहत गुरुवार को मेडिकल कॉलज अस्पताल के डॉक्टरों ने सांकेतिक हड़ताल कर घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
नीट-पीजी 2021 काउंसलिंग में देरी को लेकर दिल्ली में बड़ी संख्या में रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़कों पर पुलिस और डॉक्टरों के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों का दावा है कि उनकी ओर के कई लोग घायल हुए हैं।
कई डॉक्टरों को पुलिस ने हिरासत में लिया और उन्हें थाने ले जाया गया। इसी घटना के विरोध में देश भर के डॉक्टरों में आक्रोश है। गुरुवार को एसोसिएशन के एलान पर मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के डॉक्टरों ने अस्पताल के बाहर सांकेतिक विरोध प्रदशैन किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur