Breaking News

अम्बिकापुर@प्रधान आरक्षक को स्टार लगाकर एसपी ने किया पदोन्नति

Share

अम्बिकापुर 29 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने अपने कार्यालय में प्रधान आरक्षक दिलबहार टोप्पो के कंधे पर स्टार लगा कर पदोन्नति प्रदान किया। पिछले दिनों सरगुजा रेंज के महानिरीक्षक अजय यादव द्वारा रेंज में पदस्थ 54 प्रधान आरक्षकों को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति का आदेश जारी किया था। इसी तारतम्य में जिला सरगुजा के प्रधान आरक्षक दिलबहार टोप्पो को सरगुजा में ही पदोन्नति का आदेश जारी किया गया। इसी के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने बुधवार को अपने कार्यालय में स्टार लगा कर पदोन्नति प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा विभागीय कार्यों को इमानदारी पूर्वक करने की नसीहत दी।


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply