Breaking News

पटना @ बिहार के बांका में गैस सिलेंडर फटने से 5 मासूमों की मौके पर मौत

Share


पटना,28 दिसंबर 2021 (ए)। बिहार के बांका में एक गैस सिलेंडर फटने से पांच मासूम बच्चों की मौके पर मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है. बताया गया है कि जिन बच्चों की मौत हुई है, वो सभी एक ही परिवार के हैं.
ये घटना बांका के रजौन थाना क्षेत्र के राजा भर इलाके की है. सिलेंडर फटने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया था. मौके पर डीएम एसपी जिला जिला मुख्यालय को भेज दिया गया है और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है. शुरुआती जांच के बात कहा जा रहा है कि खाना पकाने के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ था. उस समय मौके पर बच्चे खेल रहे थे, जिस वजह से सभी बुरी तरह झुलस गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद से ही गांव में मातम पसरा हुआ है. एक ही परिवार के पांच बच्चों का यूं चले जाना सभी को कचोट रहा है.


Share

Check Also

नई दिल्ली@पश्चिम बंगाल का नाम पश्चिम बंग होगा,9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव आएगा

Share नई दिल्ली,23 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंगा’ किया जाएगा। मुख्यमंत्री …

Leave a Reply