अंबिकापुर 28 दिसंबर 2021(घटती घटना)। शहर से लगे ग्राम सकालो के पास पिकअप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार दिलीप बछार पिता देवदास उम्र 32 वर्ष गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सकालो बंगाली पारा का रहने वाला था।सोमवार को वह बाइक में पेट्रोल डलवाने गया था। वापस आने के दौरान प्रतापपुर की ओर से पिकअप क्रमांक सीजी 15 ए 0420 ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर गांधीनगर पुलिस ने उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur