केंद्रपाड़ा ,27 दिसंबर 2021 (ए)। ओडिशा में पारादीप मरीन पुलिस ने 29 बंगलादेशी मछुआरों को हिरासत में ले लिया और उनके पास से एक नाव को जब्त कर लिया। मरीन पुलिस और तटरक्षक बल सहित तटीय सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले विभागों ने इन मछुआरों के अवैध रूप से ओडिशा तट में प्रवेश करने को लेकर जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों ने बताया कि बंगलादेशी मछुआरों ने सात दिसंबर को बंगलादेश के भोला जिले से मछली पकड़ने के लिए बंगाल की खाड़ी की यात्रा शुरू की थी। सूत्रों के मुताबिक 11 दिसंबर को इनकी नौका में तकनीकी खराब आ गई और ये लोग भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए। सूत्रों के मुताबिक बंगलादेश मछुआर परादीप की मछली पकड़ने वाली नावों से टकराए, जिन्होंने इन्हें गहरे समुद्र से निकाला।
पोत को पारादीप स्थित नेहरू बंगला फिशिंग हार्बर लाया गया और समुद्री मत्स्य विभाग को इस बारे में जानकारी दी गयी। भारतीय तटरक्षक, पारादीप और पारादीप के समुद्री पुलिस थाने को सूचित किया गया और बाद में बंगलादेशी मछुआरों को हिरासत में लिया गया तथा उनके नाव को जब्त कर लिया गया। पकड़े गए मछुआरों की स्वास्थ्य स्थिति की जांच की गई और उन्हें सूखा भोजन उपलब्ध कराया गया।
Check Also
मनोरंजन@कटरीना को छोड़ दिशा संग अक्षय ने लगाए ठुमके
Share ऊंचा लंबा कद का नया वर्जन रिलीज अक्षय कुमार और दिशा पाटनी अभिनीत फिल्म …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur