राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली,22 दिसंबर 2021(ए)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक पीटी थॉमस का आज तमिलनाडु के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि थॉमस का निधन सुबह वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में हुआ। उनका अग्न्याशय संबंधी बीमारी का इलाज चल रहा था। थॉमस के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। थॉमस, इस साल अप्रैल में लगातार दूसरी बार थ्रीक्काकारा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। 2009 से 2014 तक वह इडुक्की निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद भी रहे। वह केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष थे।
थॉमस का जन्म 1950 में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत केरल छात्र संघ (केएसयू) के एक कार्यकर्ता के रूप में की। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में केएसयू, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पदों पर सेवाएं दीं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur