रांची,20 दिसंबर 2021 (ए)। एनआईटी जमशेदपुर की अदिति कुमारी को गूगल ने 60 लाख रुपये का जॉब ऑफर किया है.फिलहाल अदिति एनआईटी में इलेक्टि्रकल की 2019 बैच की छात्रा है औय वह 2023 में पासआउट होंगी. इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने से पहले ही अदिति को गूगल का प्री प्लेसमेंट ऑफर मिल गया जिसे उन्होंने स्वीकार लिया.चूंकि अदिति अभी पासआउट नहीं हुई हैं इसलिए पहले उन्हें गूगल में समर इंटर्नशिप करना होगा.अगले साल मई महीने से वह गूगल को बतौर इंटर्न ज्वाइन करेंगी.इसके बाद उन्हें रेगुलर जॉब गूगल में ज्वाइन करना है.एनआईटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रोफेसर इंचार्ज ए.के चौधरी ने बताया कि 2023 में पासआउट होने वाले 80 विद्यार्थियों का पीपीओ पहले ही मिल चुका है.इन विद्यार्थियों में अदिति कुमारी का नाम सबसे ऊपर है.अदिति को गूगल ने सेलेक्ट किया है.
Google-gave-a-package-nit-jamshedpur-student
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur